{"_id":"5b4107f74f1c1bfb7e8b4d23","slug":"61530988535-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
गांव के लोगों के साथ एसपी से मिली पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुकामी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर शनिवार को पीड़िता ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।
एएसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने कहा है कि 27 जून की शाम शौच के लिए जाते समय गांव के ही तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उनके परिजनों से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी। इसके बाद घरवाले उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई के बजाय पीड़िता को ही डांट-डपट कर वापस कर दिया। इसके बाद पीड़िता को लेकर ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और एएसपी आशुतोष शुक्ल से मिलकर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की। इस दौरान त्रिपुरारी मिश्र, अमित सिंह, विवेक सिंह, गौतम सिंह, अमरेंद्र सिंह, मोहन, भंडारी, अभिषेक शाही, संदीप चौरसिया, विजय तिवारी, टप्पू तिवारी व आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।
------------
बलात्कार का आरोप बेबुनियाद
महराजगंज। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री महेश चौरसिया के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने शनिवार को एएसपी से मिलकर बताया कि कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सामूहिक दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा रही है। निर्दोष लोगों को फंसाने की साजिश रची जा रही है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। विहिप के जिला मंत्री महेश चौरसिया ने कहा है कि गांव के कुछ लोगों के बहकावे में आकर एक महिला ऐसा कर रही है।