{"_id":"5cb8c358bdec2213ea53a6ff","slug":"51555612504-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"335 शीशी नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
335 शीशी नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार
निचलौल। डीएम के निर्देश पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव ने कच्ची शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। सोहगीबरवां क्षेत्र के पिपरासी, भोतहा, शिकारपुर, नोका टोला, भुजा टोला, मंदिर टोला, मटीयरवा में छापा मारा। पिपरासी निवासी किरन के पास से शराब बनाने की सामग्री और उपकरण के अलावा 20 लीटर कच्ची शराब और 275 शीशी नेपाली शराब बरामद हुआ। मटियरवा निवासी नंदलाल के पास से 60 शीशी और भोज के पास से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी उपनिरीक्षक ने बताया कि सोहगीबरवा क्षेत्र में अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान कुल 35 लीटर कच्ची व 335 शीशी नेपाली शराब के अलावा शराब बनाने के उपकरण बरामद किया। लहन को नष्ट कर दिया गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया।