फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   उच्चके ने डिग्गी तोड़कर बीस हजार रुपये उड़ाया

उच्चके ने डिग्गी तोड़कर बीस हजार रुपये उड़ाया

Tue, 09 Apr 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
उच्चके ने डिग्गी तोड़कर बीस हजार रुपये उड़ाया
उच्चके ने डिग्गी तोड़कर बीस हजार रुपये उड़ाया
विज्ञापन

निचलौल। कस्बे में गैस एजेंसी पर आए एक ग्राहक के बाइक की डिग्गी तोड़कर उचक्का बीस हजार रुपये लेकर फरार हो गया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एजेंसी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोर की तलाश में जुट गई। थाना क्षेत्र के गांव बहुआर निवासी अवधराज कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से मंगलवार को बीस हजार रुपये निकाले। रुपये को उन्होंने अपने मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखकर ठूठीबारी निचलौल मार्ग गैस एजेंसी पर गैस की पर्ची कटवाने चले गए। जैसे ही वह बाहर बाइक खड़ी कर अंदर कार्यालय में गए। उसी दौरान डिग्गी तोड़कर बीस हजार रुपये की चोरी हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed