फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   फंदे से लटके मिले किशोर-युवक के शव

फंदे से लटके मिले किशोर-युवक के शव

Tue, 05 Mar 2019 11:03 PM IST
maharajganj Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 05 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
फंदे से लटके मिले किशोर-युवक के शव
death
कोठीभार। थानाक्षेत्र के दो गांवों किशोर-युवक के शव फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।सिसवा कस्बे के मिसकारी टोला निवासी तौसीफ (16) का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला। पिता अलाउद्दीन के मुताबिक तौसीफ मनोरोगी था। उसका इलाज कराया जा रहा था। सोमवार रात 11 बजे कमरे उसका शव फंदे से झूलता मिला तो उसे फंदे से उतारकर कर तत्काल सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम लोहेपार निवासी मनीष गुप्ता (24) का शव पड़ोसी कोदई विश्वकर्मा के खाली मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों मामले आत्महत्या के प्रतीत हो रहे हैं। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं लोहेपार में चर्चा है कि युवक का एक महिला से प्रेस प्रसंग चल रहा था। सोमवार को वह कहीं चली गई और महिला के घर वाले मनीष पर भगाने का आरोप लगा रहे थे। कहीं इससे आहत होकर तो मनीष ने ऐसा कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed