फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दवा व्यवसायी की गाड़ी रोककर सेल्समैन से लूटे डेढ़ लाख

दवा व्यवसायी की गाड़ी रोककर सेल्समैन से लूटे डेढ़ लाख

Tue, 25 Jul 2017 12:30 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
दवा व्यवसायी की गाड़ी रोककर सेल्समैन से लूटे डेढ़ लाख

विज्ञापन
सिसवा बाजार(महराजगंज)। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम माटियरिया व ग्राम हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा शिव मंदिर के बीच बीती रात दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में आए बदमाश सिसवा कस्बे के एक थोक दवा व्यवसाई की पिकअप को रोककर ड्राइवर और सेल्समैन से रुपयों से भरा बैग व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। बैग में कलेक्शन किए हुए लगभग डेढ़ लाख रुपये थे। जानकारी होने पर तीन थानों की पुलिस सहित जिले के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया।

सिसवा कस्बे के वार्ड नंबर चौदह के काली मंदिर रोड निवासी थोक दवा व्यवसाई गणेश प्रसाद रौनियार का सेल्समैन संजय व उनका ड्राइवर मंटू प्रतिदिन की तरह पिकअप से दवा लेकर रविवार की सुबह घुघली क्षेत्र की तरफ निकल गए। देर रात अपना काम खत्म कर व दुकानदारों से रुपया कलेक्शन कर वापस सिसवा के लिए निकल पड़े। मंटू पिकअप लेकर अभी ग्राम सभा मटियरियां व बउरहवा बाबा शिव मंदिर के बीच पहुंचा ही था, कि पीछे की तरफ से दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने पिकअप को ओवरटेक कर रोक लिया। इसी बीच बाइक पर सवार एक युवक ने तुरंत पिकअप की चाबी निकाल ली और बगल की सीट पर बैठे संजय को बाहर उतारकर बैग की मांग करने लगा। संजय के मना करने पर बाइक सवार अन्य नकाब पोशों ने संजय को मारना शुरू कर दिया और जबरदस्ती गाड़ी में रखा रुपयों से भरा बैग निकाल लिया। जाते-जाते बदमाशों ने ड्राइवर व संजय से उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद संजय और ड्राइवर मौके से गाड़ी लेकर आगे बढ़े और बउरहवा बाबा शिव मंदिर के पास रुककर एक दुकानदार के मोबाइल से घटना की जानकारी अपने मालिक गणेश प्रसाद को दी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत 100 डायल व कोठीभार थाने को घटना से अवगत कराया और मौके पर निकल पड़े। घटना की सूचना थोड़े ही देर में मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला, सीओ सदर मुकेश प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर निचलौल टीपी श्रीवास्तव, एसओ कोठीभार, एसओ घुघली रामकृपाल सिंह व क्राइम ब्रांच प्रभारी राजेश वर्मा अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना स्थल का निरीक्षण भी किया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। दवा व्यवसाई गणेश प्रसाद ने बताया कि लूटे गए बैग में कलेक्शन का लगभग डेढ़ लाख रुपया था। एसओ कोठीभार रमाकर यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मार-पीट व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और टीम गठित कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed