फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   23 injured in-Holly hoopla

होली के हुड़दंग में 23 जख्मी

Sat, 26 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 26 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
23 injured in-Holly hoopla
जलाई गई बाइक - फोटो : विनोद गुप्ता
होली के दिन आपसी गुटबाजी और हुड़दंग के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में मारपीट के कारण 19 लोग जख्मी हुई हैं। जिसमें  पनियरा थानाक्षेत्र के तीन ग्राम सभाओं में 12 से अधिक लोग घायल हुए जबकि कोल्हुई क्षेत्र के बड़िहारी में मारपीट के दौरान सात लोग घायल हुए हैं। एक को बनकटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम सभा रामनगर में काली मंदिर स्थान के जमीन को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह एक पक्ष के लालजी चौहान, पप्पू, मुन्ना व श्याम तथा दूसरे पक्ष के गुड्डू, गोलू, कमलेश, लक्ष्मन व मदन में मारपीट हो गई। कुछ के सिर फटे तो कुछ के पेट व हाथ में चोट आई है। पनियरा क्षेत्र के ही ग्राम सभा लक्ष्मीपुर टोला बगदुलरी में चाय की दुकान पर दूध गिराने को लेकर होली के दिन दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के सीताराम, शिवकुमार, सिकंदर, रामभवन, विनोद व दूसरे पक्ष के राधेश्याम व अमित से मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्राम सभा बभनौली बुजुर्ग में होली पर बच्चों के विवाद में जंतुन निशा, मोहम्मद फारूख, नजमा व मोहम्मद रजा तथा दूसरे पक्ष के यासीन, हदीशुन निंशा, मैनूद्दीन से मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। कोल्हुई क्षेत्र के ग्रामसभा बड़िहारी में हुड़दंग को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर के मुताबिक लोग नशे में धुत थे। किसी बात पर रामानंद चौधरी और अरुण कुमार के पक्ष में विवाद शुरू हो गया। देखते देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। अरुण कुमार, कौशल्या और मंजू देवी जख्मी हुईं। दूसरे पक्ष के रामानंद की तरफ से ज्ञानती, धनकुमारी, पत्ती, अमरनाथ समेत सात लोग घायल हुए हैं। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
घुघली प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र में कई जगह मारपीट हुई।

गोपाला गांव में बिशुनपुर भदेहर निवासी दीनबंधु दुकान बंद कर घर जा रहे थे। गोपाला गांव के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसी प्रकार धर्मपुर गांव में तथा धनगढ़ी मुंडेरी बारीगांव में भी दो पक्ष में मारपीट व झड़प हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है।


फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार करमहवां बुजुर्ग में होली खेलने के दौरान हुई कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट हो गयी। गांव के विन्ध्याचल की होली के दिन किसी बात को लेकर पट्टीदार झीनक से कहासुनी हो गई। चर्चा है कि शराब के नशे में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ते बढ़ते लाठी, ईंट चलने लगे। विन्ध्याचल और उनके चाचा सुखराज व महिलाओं सहित कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। दूसरे पक्ष से कुछ लोगों को चोटें आयी। सभी घायलों को  सीएचसी बनकटी लाया गया। जहां पर इलाज चल रहा है।


नगर पुलिस चौकी के सामने बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाइक जल गई। सक्सेना चौराहे पर सपा नेता शैल जायसवाल के मकान के सामने उनकी बाइक दरवाजे पर खड़ी थी। दिन में एक बजे घर के सभी लोग छत पर होली खेल रहे थे। तभी अचानक तेज धुआं उठने लगा। लोग देखे तो बाइक जल रही थी। सूचना पुलिस चौकी को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed