{"_id":"5cb61c9cbdec22146a72e872","slug":"21555438748-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किशोर की मौत, 5 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से किशोर की मौत, 5 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरी किशोर की मौत, पांच लोग झुलसे
नौतनवां (महराजगंज)। परसा मलिक थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम तेज गरज-तड़क के बाद हुई बारिश में अलग-अलग स्थानों बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। पांच लोग झुलस गए।
गांव परसा मलिक टोला अहिरौली निवासी 15 वर्षीय सनोज यादव मवेशी लेकर सिवान गया था। शाम करीब 4:30 बजे आंधी-पानी के साथ बारिश होने लगी। सनोज साथियों के साथ एक पुलिया के नीचे छिप गया। बारिश हल्की होने पर वह बाहर निकला। इस दौरान बिजली गिरी। वह उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र राम ने बताया कि बिजली से सनोज यादव की मौत हो गई है। दूसरी घटना असुरैना गांव की है। गांव के राम आसरे (60), रजनी (55), बेचन (38), रूपा (35) तथा आशीष (15) गांव से बाहर एक निजी स्कूल में बारिश के दौरान छिपे थे। तेज तड़क के साथ बिजली गिरी तो सभी लोग झुलस गए।