फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रेमी की पिटाई के बाद कराई शादी

प्रेमी की पिटाई के बाद कराई शादी

Mon, 25 Feb 2019 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी की पिटाई के बाद कराई शादी
प्रेमी की पिटाई के बाद कराई शादी
विज्ञापन

गांगी बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल में प्रेमी को पकड़ कर ग्रामीणों ने पहले पीटा फिर पंचायत के बाद मंदिर में शादी करा दी। इस मामले में क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

लोगों के मुताबिक दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बीच युवती की शादी परिजनों ने कहीं और तय कर दी। इस पर प्रेमी में युवती के साथ अपनी फोटों खींचकर जिस जगह शादी तय हुई थी, उस परिवार में भेज दिया। इसके चलते युवती की शादी का रिश्ता टूट गया। इस नाराज परिजनों ने युवती से फोन कराकर मिलने के बहाने युवक को जंगल में बुलवाया। जब प्रेमी निर्धारित स्थान पर मिलने पहुंचा तो परिजनों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद दोनों पक्ष की तरफ से बीच का रास्ता निकालने के लिए पंचायत की गई। पंचायत में दोनों पक्ष की सहमति से मंदिर में शादी करा दी गई। थानाध्यक्ष पनियरा अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले की जानकारी है। किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की। दोनो पक्षों ने आपसी सहमति से शादी कराई। अगर कोई शिकायत दर्ज कराएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed