{"_id":"5b980e3d867a5501370ef164","slug":"201536691773-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की चपेट में आने से छात्र की मौत
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आने से छात्र की मौत
फोटो
पिकअप चालक और सवार घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर गौनरियाबाबू गांव के पास अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से सुबह के वक्त सड़क पर टहल रहे छात्र की मौत हो गई। पिकअप चालक और उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार की सुबह गौनरियाबाबू गांव के रहने वाले आदित्य (15) सड़क के किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आ गए। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिकअप ट्रक से टकरा गई। पिकअप चालक मंताज अंसारी दुधई ठाड़ीभार जिला कुशीनगर, उसमें सवार सुहेल अंसारी मईहरवां जिला कुशीनगर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुहेल चावल व्यापारी हैं। वह चालक के साथ नौगढ़ चावल खरीदने जा रहे थे। घटना के बाद गांव के तमाम लोगों के अलावा पुलिस मौके पर पहुंची। आदित्य जीएसवीएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। पिता घर ही सिलाई का काम करते हैं। वह बेटे को इंजीनियर बनाना चाहते थे। मृतक का भाई सोनू जीएसवीएस इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता है। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि मृत छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बाइक की चपेट में आने से दो घायल
पुरंदरपुर। पुरंदरपुर चौराहे पर मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में दोनो बाइक चालक घायल हो गए। एककी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। फरेंदा थाना क्षेत्र के गांव भगवत नगरपरसिया निवासी 25 वर्षीय राहुल मंगलवार की दोपहर बाइक से नौतनवां की तरफ जा रहे थे। पुरंदरपुर चौराहे पर सामने से आ रहे गांव मुड़ली निवासी 22 वर्षीय कृष्णा से आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों घायलों को सीएचसी बनकटी पहुंचाया गया।