फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करें

पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करें

Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करें
पुरस्कार घोषित अपराधियों के खिलाफ करें कार्रवाई
विज्ञापन

लंबित मामलों के निस्तारण में प्रगति की एसपी ने की थानेवार समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। एसपी आरपी सिंह ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय पर समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिया।

उन्होंने लंबित विवेचनाओं, जन सुनवाई पोर्टल पर लंबित मामले, विभागीय कार्रवाई, हत्या, लूट, वाहन चोरी और लंबित मामलों के निस्तारण की थानेवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जन सुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। सभी थानों के लंबित मामलों को अभियान चलाकर निस्तारित किया जाए। गुंडा एक्ट के अंतर्गत जिला बदर अपराधियों की गिरफ्तारी, डायल 100 की समीक्षा के दौरान मातहतों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया। कहा कि सभी थानाध्यक्ष पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। थानेवार चिह्नित बड़े व सनसनीखेज घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजें। बैठक में एएसपी आशुतोष शुक्ला, सीओ रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed