फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Woman attacked over eviction from home; allegation of leg fracture.

Hapur News: घर से निकालने को लेकर महिला पर हमला, पैर की हड्डी टूटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked over eviction from home; allegation of leg fracture.
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर छपका में घर से निकालने को लेकर एक महिला की पिटाई कर पैर में डंडा मारकर हड्डी तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़िता रुबी की तहरीर पर पुलिस ने मोहित समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुबी ने बताया कि 29 अगस्त को मोहित लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचा। उसने रुबी को घर से निकालने की धमकी दी। इसी दौरान मोहित ने रुबी की पिटाई की और डंडे से उसके बाएं पैर पर वार कर दिया। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। इसके बाद बबीता और रुचि भी मौके पर पहुंचीं और रुबी से विवाद करने लगीं। तीनों आरोपियों ने भविष्य में जान से मारने की धमकी भी दी। रुबी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे घर में रहने नहीं देने की धमकी दे रहे हैं। सीओ राहुल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed