{"_id":"6a9b24346da8e6600e0a3bcc","slug":"after-the-intervention-of-the-co-an-fir-was-lodged-for-raping-a-woman-chandauli-news-c-189-1-svns1013-154094-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सीओ के हस्तक्षेप के बाद महिला से दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सीओ के हस्तक्षेप के बाद महिला से दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार के पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता की शिकायत और सीओ के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पीड़िता के अनुसार 31 अगस्त की रात करीब साढ़े 12 बजे गांव का श्रीकांत चेरो शराब के नशे में उसके घर पहुंचा था। भैंस छूटने की बात कहकर उसने महिला को घर से बाहर बुलाया।
इसके बाद आरोपी उसका मुंह दबाकर उसे जंगल की ओर खींच ले गया और वहां दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी की अंगुली में दांत काट लिया और किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर वहां से भागी। महिला का आरोप है कि घटना के बाद उसने चकरघट्टा थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
उसने पुलिस पर आरोपी के पक्ष में सुलह-समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।
इससे परेशान महिला ने बृहस्पतिवार को नौगढ़ सीओ के कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को चकरघट्टा पुलिस ने आरोपी श्रीकांत चेरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।