फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Goods worth five lakh rupees stolen from a locked house in Dera Bassi on Raksha Bandhan

Mohali News: डेराबस्सी में रक्षाबंधन पर बंद मकान से पांच लाख रुपये का सामान चोरी

Sat, 05 Sep 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Goods worth five lakh rupees stolen from a locked house in Dera Bassi on Raksha Bandhan
डेराबस्सी। गांव मीरपुर की विशाल एनक्लेव में एक बंद मकान से चोरों ने पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। परिवार रक्षाबंधन के मौके पर घर से बाहर गया हुआ था। चोरों ने ढाई लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराया। मकान नंबर 37 की मालिक ज्योति ने बताया कि वह 24 अगस्त को चंडीगढ़ गई थीं। उनके पति आगरा गए हुए थे। 30 अगस्त को घर लौटने पर मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

चोरों ने कार खरीदने के लिए रखे ढाई लाख रुपये नकद चुराए। दो सोने की अंगूठियां, करीब एक किलो पुराने चांदी के आभूषण और बच्चे की गुल्लक भी चोरी हुई। 65 इंच की एलईडी, डबल डोर फ्रिज और वाशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चोर ले गए। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची गई। 26 अगस्त की देर रात करीब तीन से चार बजे के बीच मकान के बाहर कुछ संदिग्ध लोग दिखे। पीड़ित परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। एएसआई सुरिंदर सिंह ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed