{"_id":"5c9fbd16bdec2214516f52d5","slug":"191553972502-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक बस से टकराई, दो यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक बस से टकराई, दो यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक बस से टकराई, दो यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा के निकट शनिवार को ट्रक प्राइवेट बस से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार दो यात्री घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए बरोहिया स्थित निजी अस्पताल भेजा। जहां उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।
प्राइवेट बस महराजगंज से सवारी भरकर ठूठीबारी के लिए जा रही थी। रास्ते में मदनपुरा गांव के निकट निचलौल की ओर से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बस में सवार 40 यात्रियों में से दो नेपाल राष्ट्र के गांव गोमनी निवासी सुमन देवी (45) व गांव ठूठीबारी निवासी अंशिका (19) घायल हो गईं। अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। ट्रक के टक्कर से बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को थाने ले गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।