फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Goods reduced to ashes after truck tire catches fire.

Tehri News: ट्रक के टायर में आग लगने से सामान जलकर राख

Sat, 10 Oct 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 10 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Goods reduced to ashes after truck tire catches fire.
नरेंद्रनगर(टिहरी)। स्टील लेमिनेशन लेकर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। वाहन चालक को समय रहते घटना का पता चल गया जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नौ अक्तूबर की रात करीब बारह से एक बजे के बीच टिहरी से कार्गो स्टील लेमिनेशन लेकर गुजरात के लिए जा रहे ट्रक के टायर में अचानक आग लग गई जिससे ट्रक में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर फायर बिग्रेड के साथ पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। तब तक सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से ट्रक को भी बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। ट्रक चालक सालिम पुत्र जमीर हसन निवासी ग्राम कलड़ा जिला बागपत यूपी को समय रहते घटना का पता चल गया जिससे चालक सुरक्षित बच गया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना वाहन मालिक को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed