फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कॉलेज की आड़ में कोल्ड ड्रिंक का कारोबार

कॉलेज की आड़ में कोल्ड ड्रिंक का कारोबार

Sat, 04 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज की आड़ में कोल्ड ड्रिंक का कारोबार

विज्ञापन
कॉलेज की आड़ में कोल्ड ड्रिंक का कारोबार
छापे की कार्रवाई में पकड़ी गड़ी अवैध फैक्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी गांव में इस्लामिया महिला डिग्री कॉलेज में छापेमारी हुई तो अधिकारी दंग रह गए। यहां स्कूल की आड़ में कोल्ड ड्रिंक बनाने का कारोबार हो रहा था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी में अवैध फैक्ट्री की कलई खुल गई। अधिकारियों ने पैकिंग मशीन समेत अन्य उपकरण को सील कर दिया। साथ ही 700 पाउच मैंगो ड्रिंक को नष्ट कर दिया। इसके अलावा नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी इस्लामिया महिला डिग्री कॉलेज परिसर में अवैध मैंगो ड्रिंक बनाने की फैक्ट्री होने की शिकायत मिली थी। शिकायत को संज्ञान में लेकर श्यामदेउरवा पुलिस के साथ शुक्रवार को स्कूल में छापेमारी की गई तो हकीकत सामने आ गई। छापेमारी के दौरान स्कूल परिसर में बने गोदाम में पैकिंग मशीन, मैंगो ड्रिंक बनाने के सामान व अन्य उपकरण मिले। इस दौरान 700 पाउच मैंगो ड्रिंक को नष्ट कर दिया गया। जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री चलाए जाने संबंधी कोई प्रपत्र उपलब्ध नहीं है। मैंगो ड्रिंक के नमूने को लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर खाद्य सामग्री बेचने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव ने बताया कि छापेमारी में मशीन समेत जरूरी सामान सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed