{"_id":"5ca4ebb4bdec221428363192","slug":"171554312116-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरी बाइक एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में गिरी बाइक एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
नहर मार्ग पर कोहड़वल गांव के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। रतनपुर-खोरिया बाजार नहर मार्ग पर कोहड़वल गांव के पास मंगलवार देर रात बाइक सवार दो युवक नहर में गिर गए। एक की मौत और दूसरा घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को सीएचसी रतनपुर ले गए। डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
नौतनवां क्षेत्र के सोनपिपरी गांव निवासी 21 वर्षीय दीपक और 18 वर्षीय इंद्रजीत रतनपुर की तरफ से बाइक से घर लौट रहे थे। रतनपुर-खोरिया बाजार नहर मार्ग पर कोहड़वल गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। इससे इंद्रजीत बाइक के नीचे दब गया और दीपक किनारे गिरा गया। नहर में पानी होने की वजह से बाइक के नीचे दबने होने से इंद्रजीत की मौके पर मौत हो गई। दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने देखा तो शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान से सूचना मिली है। इसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।