फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अश्लील वीडियो बनाकर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल

अश्लील वीडियो बनाकर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल

Mon, 10 Jun 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल
अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप
विज्ञापन

आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र एक गांव की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। युवक कई माह से युवती को परेशान कर रहा था। जब वह ज्यादा परेशान हो गई तो पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गोरखपुर जिले के एक गांव के रहने वाले युवक की बहन की शादी पनियरा क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पांच माह पहले युवक अपनी बहन के घर आया तो गांव की एक युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया। कुछ दिन तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक ठाक रहा। इस बीच दो माह पहले दोनों के बीच अनबन हो गई। आरोप है कि युवक गांव में आया और युवती को अपनी बातों में फंसाकर सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसके साथ अश्लील हरकत कर वीडियो बना लिया। साथ ही वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती जब युवक के हरकतों से तंग आ गई तो उसने पूरी बात घर वालों को बताई। साथ ही थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन पुलिस कर्मियों की टीम ने मामले की जांच की। इसके बाद आरोपी को युवक को रविवार को गिरफ्तार कर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed