फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई

शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 04 Jun 2019 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई
शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

आपसी भाईचारा व सद्भाव के साथ मनाएं ईद : एडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने लोगों से ईद को आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ मनाने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा कि सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित समाजसेवियों से अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया।

एसपी ने कहा कि ईद भाईचारा का माहौल बनाने का संदेश देता है। किसी से कटुता व द्वेष नहीं रखना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि कोई भी व्यक्ति फेसबुक या व्हाट्सएप के जरिए फैलने वाले अफवाहों में न उलझे। कहा कि किसी प्रकार की सूचना अगर फेसबुक या व्हाट्सएप पर आती है तो उसे समझने की जरूरत है। कहा कि अफवाहों को पुलिस प्रशासन की संज्ञान में लाएं। आगाह किया कि अफवाहों ने नहीं बचेंगे तो अनावश्यक परेशानी में पड़ सकते हैं। इसके लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को भी अफवाहों पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। अपर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में ईद को लेकर सतर्कता बरतने को कहा। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने बताया कि ईद शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैद हैं। अगर कहीं भी किसी भी व्यक्ति द्वारा शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की जाएगी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी एसडीएम व सीओ के अलावा अपर एसडीएम भी मौजूद रहे। बैठक का संचालन शमसुल हुदा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed