फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एक अल्ट्रासाउंड, दो पैथालाजी एवं एक मेडिकल स्टोर सील

एक अल्ट्रासाउंड, दो पैथालाजी एवं एक मेडिकल स्टोर सील

Mon, 03 Jun 2019 07:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
एक अल्ट्रासाउंड, दो पैथालाजी एवं एक मेडिकल स्टोर सील
एक-एक अल्ट्रासाउंड व मेडिकल स्टोर, दो पैथॉलाजी सील
विज्ञापन

जरूरी प्रपत्र के बगैर सेंटर संचालित करने पर की गई कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पनियरा कस्बे में बिना लाइसेंस के संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर, दो पैथॉलाजी एवं एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। साथ ही संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पनियरा थाने में तहरीर दी गई। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से कस्बे में मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। कार्रवाई होते देख कई मेडिकल संचालकों ने दुकानें बंद कर दी। टीम कार्रवाई कर चली गई तब लोगों ने राहत की सांस ली।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी आईए अंसारी ने बताया कि हियुवा के जिला संयोजक की शिकायत को संज्ञान में लेकर सीएमओ ने जांच के लिए टीम गठित की। शिकायत में यह बताया गया कि पनियरा कस्बे में बिना लाइसेंस के पैथॉलाजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं। यहां कोई विशेषज्ञ भी तैनात नहीं है। लोगों से रकम लेकर अप्रशिक्षित लोग रिपोर्ट देते हैं। इस पर सीएमओ ने गंभीर रूप अख्तियार करते हुए टीम को पनियरा कस्बे में छामे की कार्रवाई कर जांच के लिए निर्देश दिया। सीएमओ के निर्देश पर कस्बे में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर, दो पैथोलॉजी सेंटर, एक मेडिकल स्टोर पर छापे की कार्रवाई कर जांच की गई। इस दौरान चारों संचालकों के पास कोई कागज नहीं मिले। इस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित सेंटर सील कर दिए गए। वहीं चारों संचालकों के खिलाफ पनियरा थाने में मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए तहरीर भी दी गई। इस दौरान डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. शकुंतला, नागेन्द्र, अमित कुमार गुप्ता, संतोष पांडेय सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed