फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   फरेंदा थानेदार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

फरेंदा थानेदार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

Sat, 01 Jun 2019 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा थानेदार के खिलाफ गरजे कर्मचारी
फरेंदा थानेदार के खिलाफ गरजे कर्मचारी
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। फरेंदा के सीएचसी बनकटी में तैनात स्वास्थ्यकर्मी देश दीपक त्रिपाठी की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अधिकारियों की उदासीनता से नाराज कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर फरेंदा थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। कर्मचारियों ने काम ठप कर फरेंदा थानेदार के खिलाफ गुस्से का इजहार किया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय से नगर सक्सेना चौराहे तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर आरोपी थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक थानेदार पर कार्रवाई नहीं होगी, यह आंदोलन जारी रहेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ओपी त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस के उत्पीड़न के खिलाफ कर्मचारी सड़क पर उतर गए हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन फरेंदा थानेदार पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि थानेदार फरेंदा ने सीएचसी में तैनात एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता देश दीपक त्रिपाठी को बेवजह मारा-पीटा। अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन के मंत्री राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि जब तक फरेंदा थानेदार पर कार्रवाई नहीं होगी, यह धरना चलता रहेगा। कहा कि संगठन की ओर से डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जानकारी दी गई। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। धरने को डिप्लोमा फॉर्मासिस्ट, मातृ शिशु कल्याण व हेल्थ वर्कर संघ, नेत्र परीक्षण अधिकारी, आंगनबाड़ी संघ, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ ने समर्थन दिया है। इस दौरान विजय प्रताप सिंह, संतोष श्रीवास्तव, देवेश पांडेय, आदित्य प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, रंजना भारती, मंजू मौर्या, सरिता जायसवाल, सुमित्र आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed