{"_id":"5c251d2dbdec2256da22faaf","slug":"151545936173-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के मामले का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
लूट के मामले का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
बाइक, मोबाइल व असलहा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। क्राइम ब्रांच एवं घुघली पुलिस ने लूट कांड का पर्दाफाश करने का दावा करते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, एक मोबाइल व असलहा बरामद हुआ है।
अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने पत्रकारों को बताया कि तीन दिसंबर को घुघली थाना क्षेत्र के बरवां नहर डाकबंगला के पास से एक स्कूटी लूटी गई थी। घुघली पुलिस लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच 26 दिसंबर को क्राइम ब्रांच की टीम व घुघली पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की गोपाला नहर के पास कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। पुलिस ने वहां पहुंच कर घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी सिसवा निवासी आशुतोष श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, समीर मद्धेशिया, बृजेश गौड़ तथा सदर कोतवाली के ग्राम करमहा निवासी जंग बहादुर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पुलिस ने लूट की स्कूटी, एक बाइक, मोबाइल, एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया।