{"_id":"5b82d2d442c792464e1771b1","slug":"151535300308-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर पर मांस का टुकड़ा रख सैहार्द बिगाड़ने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर पर मांस का टुकड़ा रख सैहार्द बिगाड़ने का प्रयास
Updated Sun, 26 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर को अपवित्र कर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास
- ग्रामीणों की सूझबूझ से नाकाम हुई साजिश, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सुगौली ने रविवार भोर में एक मंदिर को अपवित्र कर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से मामला बिगड़ने से बच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने गांव वालों के आपसी भाईचारे की सराहना की।
गांव का एक व्यक्ति रविवार भोर में शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचा। वहां वह मंदिर को अपवित्र करने के लिए रची गई साजिश को देख सीधे मंदिर के संस्थापक और पुजारी गिरीश चंद पाठक के पास पहुंचा। पुजारी दौड़ते हुए मंदिर पहुंचे और ग्राम प्रधान जलालुद्दीन को बुलवाया। धीरे-धीरे बात पूरे गांव में फैल गई और देखते ही देखते वहां भीड़ एकत्र हो गई। गांव के प्रकाश, समरजीत, रामलाल, धुरेंद्र, गोविंद, राकेश, अकबर, कमरुद्दीन, अब्दुल रहीम, साबिर, हकीम व इस्लाम ने कहा कि यह किसी की सोची-समझी साजिश है। दो समुदायों को लड़ाने की कोशिश की गई थी, लेकिन गांव वालों की सूझबूझ से साजिश सफल नहीं हुई।
ग्राम प्रधान सुगौली जलालुद्दीन ने कहा कि राजनीतिक कारणों से किसी ने ऐसा घिनौना कृत्य किया है। थानाध्यक्ष कोठीभार अरुण राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में स्थिति सामान्य है। एसडीएम निचलौल देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसी घटना हुई है तो जांच कराकर गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ निचलौल रणविजय सिंह ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।