फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बाइक की टक्कर से घायल होमगार्ड की मौत

बाइक की टक्कर से घायल होमगार्ड की मौत

Sun, 08 Apr 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से घायल होमगार्ड की मौत
death

विज्ञापन
बरगदवां (महराजगंज)। बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा टोला मुड़ेरी में बीती रात करीब नौ बजे बाईक की टक्कर से डायल 100 वाहन के दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए, जिसमे घायल होमगार्ड की मेडिकल कालेज में ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ दुर्घटना, गैरइरादतन हत्या समेत अन्य धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं बाइक सवार को भी चोट लगी है।

बरगदवां थाना क्षेत्र की डायल 100 गाड़ी बीती रात सूचना पर ग्राम पिपरा टोला मुड़ेरी में नौतनवां ठूठीबारी मार्ग पर गाड़ी खड़ी करके सूचना देने वाले व्यक्ति के घर पर जाने लगी, तभी ठूठीबारी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिससे हेडकांस्टेबल रामानंद मिश्र (50) व होमगार्ड धर्मेंद्र कुमार पासवान (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार राजेंद्र राजभर निवासी ग्राम नरायन पुर थाना बरगदवां को भी चोट लगी। वह हेलमेट नहीं पहने हुए था। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने होमगार्ड की हालत को गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। शनिवार को सुबह इलाज के दौरान होमगार्ड धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। हेडकांस्टेबल रामानंद मिश्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक होमगार्ड परसामलिक थाना क्षेत्र के असुरैना निवासी है। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। मृतक के चार बच्चे हैं, जिसमे बड़ी बेटी किरन ( 15), निलम (12), सुमन (8) और बेटा दीपक (10) है। मृतक के पत्नी सुनीता व बच्चो का रो रो कर बुरा हाल हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed