{"_id":"5c3398f2bdec2256eb0d22ba","slug":"131546885362-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी लदी जीप से टकराया ट्रक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारी लदी जीप से टकराया ट्रक, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारी लदी जीप से टकराया ट्रक, एक की मौत
वाहन में सवार चार अन्य लोग घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
गन्ना लदी पलटी ट्राली से साइड लेते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। हरखी चौराहे पर सोमवार की सुबह करीब आठ बजे सवारी लेकर कप्तानगंज की तरफ जा रही जीप में विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक टकरा गया। इस हादसे में जीप में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
गांव के लोगों ने बताया कि सिसवां बाजार से सोमवार की सुबह सवारी लदी जीप लेकर चालक कप्तानगंज जा रहा था। इस बीच रास्ते में हरखी के रामनगर चौराहे के पास सड़क की पटरी पर पहले से पलटी गन्ना लदी ट्राली से चालक साइड लेने लगा। उसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जीप में टक्कर मार दिया। इस हादसेे में जीप में सवार कोठीभार थाना क्षेत्र के पिपरियां निवासी शाकिर अली (55) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शाकिर की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर एसआई आरपी शुक्ल मोबाइल पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां सिसवां निवासी अशोक (32) की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेजा गया। तीन अन्य लोगों हल्की चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रामपाल यादव ने बताया कि दोनो वाहन कब्जे में ले लिए गए हैं। ट्रक चालक फरार हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।