{"_id":"5b4107f44f1c1bc4248b5095","slug":"131530988532-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में जागती आंखों में कटी आखो पूरो की रात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में जागती आंखों में कटी आखो पूरो की रात
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीसरे दिन में पसरा रहा स्कूल में सन्नाटा
अभिभावक दूसरे विद्यालयों में बच्चों का करा रहे हैं दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। वीडियो वायरल होने की घटना के बाद एवरेस्ट इंग्शिल स्कूल में शनिवार को तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। कोई बच्चा स्कूल पढ़ने नहीं आया। अभिभावकों ने दूसरे स्कूल में बच्चों को दाखिला दिलाना शुरू कर दिया है। बताया गया कि 20 बच्चों ने शहर के अलग-अलग स्कूलों में दाखिला कराया है। अभिभावक ओमप्रकाश चौबे ने बताया कि ऐसे स्कूल में बच्चों को पढ़ाना ठीक नहीं है। पहले से लिया गया कॉपी-किताब सब बेकार हो गया। कई बच्चों ने बताया कि इस तरह की घटना के बाद स्कूल जाने में शर्म आ रही है। हर जगह स्कूल के बारे में चर्चा की जा रही है। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के हित के साथ कोई समझौता नहीं होगा। पूरी कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है। बच्चों के भविष्य को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जल्द निर्णय लिया जाएगा।
उधर, भाई की करतूतों पर पर्दा डालने वाली स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ भी पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। दो पूर्व शिक्षक व प्रिंसिपल आखो पूरो को पुलिस जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार को जिला जेल की महिला बैरक में उसकी पूरी रात जागते हुए गुजरी। जेल का खाना भी उसे रास नहीं आया। जेल सूत्रों ने बताया कि प्रिंसिपल ने आधी रोटी खाने के बाद पानी पी लिया।
इनसेट
मुख्य आरोपी एजो को गिरफ्तार करने पुलिस टीम रवाना
महराजगंज। वायरल वीडियो के मुख्य आरोपी एजो की गिरफ्तारी को लेकर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। एसपी के निर्देश पर दो टीम बनाई गई है। बताया जाता है कि स्कूल के बाथरूम में पूर्व शिक्षकों के प्रभाव में आकर कैमरा एजो ने ही लगाया था। चर्चा है कि प्रधानाचार्य आखो पूरो भाई एजो को हमेशा समझाती रहती थी कि ठीक से स्कूल में पढ़ाओ, लेकिन उसका मन पढ़ाने में नहीं लगता था। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि पुलिस टीम एजो की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो चुकी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। स्कूल में कोई बच्चा पढ़ने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो वाले स्कूल को बंद करने की मांग
फोटो:-

महराजगंज। बाथरूम का वीडियो वायरल होने के मामले में स्कूल को बंद करने की मांग को लेकर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट नगर इकाई पदाधिकारियों ने शनिवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बीते दिन एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल के बाथरूम का वीडियो वायरल होने के मामले की निंदा की। संगठन के नगर प्रभारी दिलीप कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षा के पावन मंदिर में ऐसी घटना का होना बेहद निंदनीय है। एंसी घटनाओं को पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कडे कानून की जरूरत है। ऐसे विद्यालय पर कठोर कार्रवाई करने के साथ ही विद्यालय को बंद करा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय की तत्काल मान्यता रद्द किया जाए। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे स्कूल का संचालन ठीक नहीं है। इस मौके पर जिला संयोजक विन्ध्यावासिनी सिंह, सूरज यादव, मनोज मल्लाह, गणेश शंकर श्रीवास्तव, उपेंद्र जायसवाल, आत्माराम आदि मौजूद रहे।