फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   किशोरी भगाने के मामले में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

किशोरी भगाने के मामले में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Dec 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
किशोरी भगाने के मामले में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
महराजगंज। दो अलग - अलग स्थानों से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में थानाध्यक्ष ने दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बीते 24 नवंबर की रात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शौच के गई थी। आरोप है कि इस बीच कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र निवासी भोला नाम का युवक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। घुघली पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को 11 नवंबर को उसी गांव के रहने वाला एक युवक बहला - फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी विष्णु के खिलाफ किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से अभी दूर है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed