फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गैस लीकेज से लगी आग पिता पुत्री झुलसे

गैस लीकेज से लगी आग पिता पुत्री झुलसे

Sun, 29 Jul 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
गैस लीकेज से लगी आग पिता पुत्री झुलसे
गैस लीकेज से लगी आग पिता-पुत्री झुलसे
विज्ञापन


ठूठीबारी। सीहाभार गांव के एक घर में बृहस्पतिवार रात रसोई गैस लीक होने से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से पिता-पुत्री झुलस गए। बेटी की शादी के लिएार में रखा जेवरात, रुपये, कपड़े आदि समान जल गए। बरगदवां थाना क्षेत्र के सीहाभार निवासी अब्दुल गफ्फार की बेटी शायतुन निशा (18) घर में खाना बनाने जा रही थी। गैस चूल्हा के पास पहुंच जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाया तो अचानक आग लग गई। यह देख शायतुन निशा शोर मचाने लगी। पिता अब्दुल गफ्फार रसोइघर में पहुंचकर किसी तरह उसे बाहर निकाला। आग की चपेट में आने से पिता-पुत्री झुलस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अब्दुल गफ्फार ने बताया कि बेटी शायतुन निशा की शादी खेदुआभार थाना चौक निवासी कलामुद्दिन के साथ अगस्त में शादी होना है। इसके लिए शादी के कपड़े, जेवरात, 80 हजार रुपये नकद जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed