फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   राखी बंधवाकर घर जा रहे फार्मासिस्ट की मौत

राखी बंधवाकर घर जा रहे फार्मासिस्ट की मौत

Sun, 26 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
राखी बंधवाकर घर जा रहे फार्मासिस्ट की मौत
राखी बंधवाकर लौट रहे फार्मासिस्ट की हादसे में मौत
विज्ञापन

- सिद्धार्थनगर के उस्का थाना क्षेत्र का रहने वाले थे
- कुशीनगर के हाटा सीएससी में तैनात थे सुरेंद्र नाथ

अमर उजाला ब्यूरो
कोल्हुई (महराजगंज)। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर लौट रहे 50 वर्षीय एक व्यक्ति की कोल्हुई थाना क्षेत्र में बहदुरी रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सिद्धार्थनगर के उस्का थाना क्षेत्र के परसा बुजुर्ग के रहने वाले थे और कुशीनगर के हाटा सीएससी में फर्मासिस्ट के पद पर तैनात थे।

सिद्धार्थनगर निवासी सुरेंद्र नाथ पांडेय रक्षाबंधन पर रविवार को कोल्हुई निवासी अपनी बहन के घर राखी बंधवाने गए थे। शाम को वह बहन के घर से अपने घर के लिए निकले। कोल्हुई चौराहे पर उनकी उस्का थाना क्षेत्र के सुगही निवासी सत्य प्रकाश दुबे से मुलाकात हो गई। सत्य प्रकाश ने सुरेंद्र को अपनी बाइक पर बैठा लिया और दोनों घर के लिए निकल पड़े। रास्ते में बहदुरी रोड पर इंनरजोत के पास उनकी बाइक को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे सत्य प्रकाश की बाइक सड़क पर पलट गई। हादसे में सुरेंद्र नाथ पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। सत्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार दोनों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed