फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two lives extinguished in the rift of relationships.

Ghaziabad News: रिश्तों की दरार में बुझ गई दो जिंदगियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Two lives extinguished in the rift of relationships.
खोड़ा। क्या एक परिवार की खुशियां पति, पत्नी और ‘वो’ के बीच बढ़ती दूरियों की भेंट चढ़ गईं? भारत नगर कॉलोनी में मां-बेटी की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस जांच में जो शुरुआती तथ्य सामने आए हैं, उन्होंने इस मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है। दो साल की मासूम अक्षिता और उसकी मां प्रीति की मौत के पीछे टूटते रिश्तों, अविश्वास और घरेलू कलह की कहानी सामने आ रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रीति पिछले कुछ समय से पति सोनू के कथित अवैध संबंधों को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी। बताया जा रहा है कि सोनू के मोबाइल फोन में मौजूद व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की चैट को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। कई बार यह विवाद इतना बढ़ जाता था कि घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाता था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन परिवार बालाजी दर्शन कर लौटा था। शाम को घर पहुंचने के बाद सोनू, प्रीति और उसकी मां के बीच जमकर कहासुनी हुई। विवाद की आवाजें सुनकर आसपास के फ्लैट और मकानों में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया, लेकिन घर के भीतर तनाव बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी और तीसरे व्यक्ति से जुड़े विवाद की बात सामने आई है। हिरासत में लिए गए सोनू से पूछताछ के दौरान भी कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जो वैवाहिक रिश्तों में चल रही खटास की ओर इशारा करते हैं। सूत्रों के अनुसार, झगड़े के दौरान सोनू ने प्रीति से मायके चले जाने और यहां तक कि मर जाने जैसी बातें भी कही थीं। इन बातों ने प्रीति को गहरे स्तर पर आहत किया था।
फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। जांचकर्ताओं को इस बात पर भी संदेह है कि कहीं पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आरोपी ने अंदर से दरवाजा बंद कर बालकनी के रास्ते नीचे उतरने की कोशिश तो नहीं की। पुलिस के अनुसार फ्लैट की बालकनी का गेट खुला मिला था, जिससे संदेह और गहरा गया है।
एक ओर दो साल की मासूम की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है, वहीं दूसरी ओर यह घटना रिश्तों में बढ़ते अविश्वास और संवादहीनता के खतरनाक परिणामों की ओर भी इशारा कर रही है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस दर्दनाक रहस्य से पर्दा उठा सकती हैं।
बालाजी से घूमकर आया था परिवार, भाई ने दिए थे दवा के रुपये
पुलिस जांच में सामने आया कि तीन दिन पहले पूरा परिवार सास, पति, ननद और प्रीति व उनकी बेटी बालाजी दर्शन करने के लिए गए थे। इससे पहले सोनू का भाई मोनू निवासी देहरादून घर पर आया था, जिसने उन्हें दवा लेने के लिए भाई को पांच हजार रुपये भी दिए थे।
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच
घटना स्थल पर खोड़ा पुलिस के अलावा एसीपी इंदिरापुरम, डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल, डीसीपी हेडक्वार्टर और फॉरेंसिक टीम पहुंची थी। टीम ने पूरे क्राइम सीन की जांच की। इसमें उन्होंने पंखे से लेकर जमीन तक की दूरी नापी। साथ ही नीले ड्रम की ऊंचाई भी नापी। साथ ही उन्होंने सिलिंडर बांधने वाली रस्सी के लोहे के कुंडे को भी सील किया।

पति के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और चैट खंगाल रही पुलिस
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने पति सोनू के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और सोशल मीडिया चैट की पड़ताल शुरू कर दी है। जांचकर्ता यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि घटना से पहले उसकी किन लोगों से बातचीत हुई थी। पुलिस को उम्मीद है कि डिजिटल साक्ष्यों से मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed