फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR registered against 32 people, including 20 named individuals, for tying a youth to a tree and beating him

Prayagraj News: युवक को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में 20 नामजद समेत 32 पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 26 Sep 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 26 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 32 people, including 20 named individuals, for tying a youth to a tree and beating him
सोशल मीडिया पर दो दिन पहले वायरल हुए वीडियो के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वीडियो में कुछ लोग मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को पेड़ से रस्सी से बांधकर मारपीट और अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो करछना थाना क्षेत्र के लहरपतेर, सेमरी तालुका पुरवा गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना बीते 19-20 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे की है। गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति भटकता हुआ मिला था। ग्रामीणों ने उसे भैंस चोर होने की आशंका में पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो संज्ञान में आने पर पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इसके बाद वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने राजकुमार पटेल, महेंद्र पटेल, विजय पटेल, रवि सिंह पटेल, राम तीरथ पटेल, कमलेश पटेल उर्फ सत्यनारायण, सुरेश कुमार पटेल, संदीप पटेल, रंगीलाल, विमलेश पटेल, कुलदीप पटेल, आदर्श पटेल, मानसिंह, अरविंद पटेल, ननका पटेल, शमशेर पटेल, सूर्य लाल उर्फ पुट्टे, राजेंद्र पटेल, राजेश पटेल और रामबाबू पटेल समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed