{"_id":"5d7d35e88ebc3e016c13934c","slug":"crime-maharajganj-news-gkp321611828","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में रेलवे ट्रैक पर मिली नेपाली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में रेलवे ट्रैक पर मिली नेपाली युवक की लाश
विज्ञापन
रेल लाइन पर शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में रेल लाइन पर मिली युवक की लाश
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा (महराजगंज)। आनंदनगर-नौतनवां रेल खंड पर बाजारडीह गांव के समीप शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे रेलवे ट्रैक पर एक नेपाली युवक का शव संदिग्ध हाल में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व आरपीएफ की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह गांव के समीप रेलवे गेट संख्या 6 सी के दक्षिण तरफ 30 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक के बीच में संदिग्ध हाल में पड़ा मिला। सुबह लोगों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसआई विजय शंकर यादव व आरपीएफ चौकी प्रभारी सीपी यादव मौके पर पहुंचे और शव को ट्रैक से हटवाया। इसके बाद शव की शिनाख्त में जुट गए। काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो पाई। चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान नहीं पा रही थी। शरीर में और कहीं चोट के निशान नहीं थे। युवक के जेब से नेपाली नोट भी बरामद हुआ है तथा एक क्षतिग्रस्त मोबाइल भी मिला। जिसमें बैट्री नहीं थी। मोबाइल के सहारे पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह का कहना है कि शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।