फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Create organization at booth level to strengthen SP

Maharajganj News: सपा की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर बनाएं संगठन

Sun, 04 Jun 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Create organization at booth level to strengthen SP
पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर संगठन का गठन जरूरी है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को पार्टी से जोड़े। ये बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कही। वह शनिवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी गठित करने के साथ ही प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं की मुलाकात राष्ट्रीय अध्यक्ष से कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ गठन को सफल बनाएं। पूर्व में पार्टी की ओर से किए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दें। सपा नेता श्रवण पटेल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ कार्य करें। जिससे पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन

पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। राजेश यादव ने कहा कि जन सपर्क के माध्यम से लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक किया जा सकता है। सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्य करें। जिससे पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जा सके। इस मौके पर शमसुल हुदा खान, राजू दूबे, दिलीप कुमार शुक्ला, विजय यादव, लल्ला यादव, अशोक यादव, बब्लू भारती,विधिवत पटेल, अशोक यादव, हीरा लाल, दीम खान, राधाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed