फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cow dies at a cowshed in Sonauli.

Maharajganj News: सोनौली में गोशाला में एक गाय की मौत

Tue, 23 Jun 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cow dies at a cowshed in Sonauli.
सोनौली। सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे एक मृत गाय को गोशाला से हटाने के लिए पहुंचे वाहन को कुछ लोगों ने रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौतनवा नगर पालिका की एक गाड़ी गोशाला परिसर में पहुंची और वहां से एक मृत गाय को ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने वाहन को रोककर मामले की जानकारी ली। इस दौरान मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोशाला में पिछले कुछ समय से लगातार गायों की मौत हो रही है और हर दो-तीन दिन में एक या अधिक गायों के मरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि गोशाला की व्यवस्थाओं और पशुओं की देखभाल की गहन जांच कराई जानी चाहिए। अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने कहा कि गाय तीन चार दिन से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान ही उस की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed