{"_id":"6775987c58ed9ad2590079e8","slug":"course-to-be-completed-in-up-board-cbse-board-is-making-strong-preparations-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139504-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: यूपी बोर्ड में पूरा होना है कोर्स, सीबीएसई बोर्ड पुख्ता करा रहा तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: यूपी बोर्ड में पूरा होना है कोर्स, सीबीएसई बोर्ड पुख्ता करा रहा तैयारी
Thu, 02 Jan 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा यूपी बोर्ड की भांति फरवरी में ही प्रारंभ हो रही है। शेड्यूल निर्धारित होने के बाद मौजूदा समय में जहां सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में पाठ्यक्रम का रिवीजन हो रहा, वहीं यूपी बोर्ड के अधिकांश स्कूलों में अभी कोर्स ही नहीं पूरा हुआ है। विद्यार्थी परेशान होकर कोचिंग और सेल्फ स्टडी के भरोसे नोट्स तैयार करने में जुटे हुए हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। शेड्यूल निर्धारण होने के बाद स्कूलों में कोर्स पूरा करने की मुहिम तेजी से प्रभावी है। जल्दबाजी में कोर्स निपटाने के चक्कर में यह भी ध्यान नहीं दिया जा रहा कि जो पढ़ाया जा रहा वह बच्चे समझ भी रहे हैं अथवा नहीं। विद्यार्थी कोचिंग सेंटर और डिजिटल लाइब्रेरी की मदद से नोट्स बना रहे हैं। इस बार यूपी बोर्ड के 72 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे, जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थी शामिल हैं।
दिसंबर खत्म हो गया, लेकिन तमाम स्कूल ऐसे हैं जहां अभी कोर्स ही नहीं पूरा हो सका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की लाइब्रेरी में संजीव मद्धेशिया ने बताया कि वह पनियरा के एक स्कूल में 12वीं की पढ़ाई विज्ञान विषय से कर रहे हैं। अभी स्कूल में रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान का कोर्स आधे से अधिक ही पूरा हुआ है। नोट्स बनाने के लिए वह मुख्यालय की लाइब्रेरी में आकर नोट्स तैयार कर रहे हैं। यह सिर्फ मेरी समस्या नहीं बल्कि सभी विद्यार्थियों की है।
विज्ञापन
यहां अक्तूबर में ही कोर्स पूर्ण
सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों की परीक्षा 15 फरवरी से निर्धारित है और उनके यहां कोर्स कबका पूरा हो चुका है। अब रिवीजन भी पूरा होने को है। जनपद में जवाहर नवोदय विद्यालय सहित 21 स्कूल सीबीएसई बोर्ड के हैं जिसमें लगभग 20 हजार विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। इनमें से 3000 के लगभग ऐसे विद्यार्थी हैं जो हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। इनका कोर्स काफी पहले पूरा हो चुका है और रिवीजन के जरिये इन दिनों परीक्षा की तैयारी पुख्ता कराई जा रही है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरके राय ने बताया कि उनके यहां हाई स्कूल के 63 व इंटरमीडिएट के 78 विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनका कोर्स अक्टूबर में ही पूर करा दिया गया। मौजूदा समय में कोर्स दोहराव पूरा होने के बाद सिर्फ टेस्ट आयोजन होगा जिससे बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन विद्यार्थी कर सकें।
सभी माध्यमिक स्कूलों को निर्देश है कि यथाशीघ्र कोर्स पूरा कराएं जिससे बच्चों को तैयारी के लिए समय मिल सके। जहां कोर्स न पूरा होने की जानकारी मिलेगी वहां के प्रधानाचार्य से जवाब मांगा जाएगा।
-प्रदीप कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक