{"_id":"65f0607a181895ff0806ce81","slug":"councilors-boycotted-the-municipal-meeting-staged-a-sit-in-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117702-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सभासदों ने पालिका की बैठक का किया बहिष्कार, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सभासदों ने पालिका की बैठक का किया बहिष्कार, दिया धरना
Tue, 12 Mar 2024 07:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर हंगामा किया। अध्यक्ष व ईओ पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्यालय परिसर में काली पट्टी बांधकर धरना दिया। कहा कि मनमाने ढंग से काम करा दिया जाता है। सभासदों से एक बार भी नहीं पूछा जाता है। इसके बाद ईओ को नौ सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
मंगलवार को नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक प्रस्तावित थी। बैठक में सभी सभासद, ईओ आलोक कुमार मिश्रा व चेयरमैन डॉ. पुष्पलता मंगल पहुंची। अभी नगर विकास पर कोई चर्चा शुरू होती उसके पहले ही सभासदों ने हंगामा कर दिया। सभासदों ने ईओ और चेयरमैन मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा कि नगर पालिका बोर्ड में सभासदों को तरजीह नहीं दी जा रही है। तमाम गंभीर आरोप मढ़ते हुए सभासद बाह पर काली पट्टी बांधकर परिसर में धरने में पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद वहां से चले गए।
सभासद अमितेश कुमार गुप्त ने कहा कि सभी सभासद लोकतांत्रित ढंग से अपनी पीड़ा बयां किए। नगर पालिका अध्यक्ष को पूरी समस्या से अवगत कराया गया। नगर के विकास में सभासदों की राय भी जरूरी है। मोहल्ले की प्रमुख जरूरतों के बारे में सबसे बेहतर जानकारी सभासद को रहती है, लेकिन उससे पूछे बगैर ही काम करा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
सभासद प्रतिनिधि आलोक गुप्ता ने बताया कि आए दिन मनमाने तरीके से वार्ड में काम कराया जा रहा है। इसकी सूचना सभासद को नहीं दी जा रही। आरोप है कि शिकायत करने पर अध्यक्ष पति की ओर से धमकी दी जा रही है। इस दौरान बजेंद्र पटेल, गोरख, रोहिणी, राहुल पांडेय, ब्रजकिशोर सिंह, संगीता देवी, सदरे आलम, कृष्णमणि पटेल, राणा पटेल, राजेश गौतम, महेंद्र निगम, दीपक कुमार मौजूद रहे।
आरोप बेबुनियाद हैं। नगर के विकास में सभी का सहयोग लिया जाता है। कोई भी काम मनमाने ढंग से नहीं होता है। सभी सभासदों की सहमति ली जाती है। नियमानुसार जरूरी काम कराए जा रहे हैं। सभासदों से बातचीत की जा रही है।
-डॉ. पुष्पलता मंगल, अध्यक्ष नगर पालिका महराजगंज