फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Corrective work should be completed in every case by October

Maharajganj News: अक्तूबर तक प्रत्येक दशा में पूरा कराएं मिल के सुधारात्मक कार्य

Sat, 16 Sep 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 16 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Corrective work should be completed in every case by October
जिला गन्ना अधिकारी ने जेएचरी सुगर मिल के निरीक्षण के बाद दिया निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। जेएचवी सुगर मिल गड़ौरा में कराए जा रहे मिल के सुधारात्मक कार्य को प्रत्येक दशा में अक्तूबर तक पूरा कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न दिखाई जाए। शिथिलता मिलने पर मिल चलाने की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी होगी।
ये बातें जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह यादव ने शुक्रवार को मिल में चल रहे सुधारात्मक कार्यों के निरीक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने मिल के महाप्रबंधक को निर्देशित किया कि वे किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराएं, जिससे कि किसान सुविधाजनक तरीके से अपना गन्ना मिल को दे सके। पहले के दौर में भुगतान में हुए लेटलतीफी से गन्ना किसानों का मिल से मोह भंग हो चुका है, ऐसे में अब गन्ना किसानों के विश्वास को मजबूत बनाने के लिए मिल प्रबंधन को समय रहने भुगतान में तेजी दिखानी होगी।
विज्ञापन

मिल के महाप्रबंधक विश्वामित्र सिंह ने बताया कि मिल में 70 प्रतिशत तक सुधारात्मक कार्य करा दिया गया है, शेष कार्य भी समय रहते पूरा करा लिया जाएगा। इस दौरान मिले के अवर अभियंता व अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed