फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cordoned off the block

Maharajganj News: सचिव के खिलाफ ग्रामीण लामबंद, ब्लॉक का किया घेराव

Thu, 25 May 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
cordoned off the block
शिकारगढ़ के ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/बृजमनगंज। ग्राम पंचायत अधिकारी की मनमानी से परेशान होकर शिकारगढ़ के लोगों ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय का घेराव किया। गांव के लोग ग्राम पंचायत अधिकारी व रोजगार सेवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। बीडीओ ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बृजमनगंज विकास खंड के शिकारगढ़ निवासी रामवृक्ष, नागेश्वर, कमालुद्दीन, जमुना, चंद्रिका, सुकई, सीमा देवी, शारदा ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत अधिकारी गांव के लोगों की समस्या का समाधान नहीं करते हैं। जबसे गांव में तैनाती हुई है उनसे कोई मुलाकात नहीं कर पाता है। गांव में रोजगार सेवक पद पर महिला कार्यरत हैं। उनके पति सरकारी कार्य करते हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर धांधली की गई है। निष्पक्ष जांच कराई जाए तो मामला खुल जाएगा। ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्रामीणों के आरोप को बेबुनियाद बताया है है। बीडीओ हरि मोहन सिंह ने बताया कि ग्राम सचिव की शिकायत मिल रही है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed