फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Control of communicable diseases is possible only through joint efforts

Maharajganj News: साझा प्रयासों से ही संचारी रोगों पर नियंत्रण संभव

Tue, 01 Apr 2025 09:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 01 Apr 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Control of communicable diseases is possible only through joint efforts
महराजगंज। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए अभियान मंगलवार से शुरू कर दिया गया है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए साझा प्रयास जरूरी है। साझा प्रयास से ही संचारी रोगों को काबू में किया जा सकता है।
विज्ञापन


उक्त बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से संचारी रोग नियंत्रण माह के शुभारंभ के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान में लगे सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। जन जागरूकता के लिए उन्होंने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन भी रवाना किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि अभियान के दौरान लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जानकार दी जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई से लेकर फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। जनसमुदाय को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। साथ ही स्वच्छ पेयजल का सेवन करने एवं शौचालय का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के रोगियों के साथ-साथ मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, फाइलेरिया और क्षय रोग लक्षण वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर जांच व उपचार के लिए अस्पताल भेजवाएंगी। कुपोषित बच्चों काे भी चिह्नित किया जाएगा। सभी का ब्योरा ई-कवच पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता परिवार के सभी सदस्यों का आभा आईडी भी बनाएंगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, डीटीओ डॉ. वीरेंद्र आर्य, एसीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ नीरज लाल कन्नौजिया, डॉ. उमेश चंद्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, अपर जिला मलेरिया अधिकारी अनिल कुमार, कौलेश्वर चौधरी, डीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, राहुल सिंह, नागेन्द्र वीरेंद्र लोहिया संजीव शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed