{"_id":"69e29e13ce3839cd990f3e34","slug":"consumers-protest-after-not-receiving-money-deposited-in-private-bank-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-175563-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्राइवेट बैंक में जमा रुपये नहीं मिलने पर भड़के उपभोक्ता, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्राइवेट बैंक में जमा रुपये नहीं मिलने पर भड़के उपभोक्ता, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ठूठीबारी प्राइवेट बैंक मे जमा रुपये की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन।
पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को किया शांत
फरवरी में जमा रकम के निकासी की अवधि हो गई थी पूरी
बैंक कर्मचारी बार-बार टाल रहे थे निकासी की तारीख
उभोक्ताओं ने ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
ठूठीबारी। एक निजी बैंक में जमा रुपये नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार की दोपहर भारी संख्या में उपभोक्ताओं ने ठूठीबारी में संबंधित बैंक शाखा पर हंगामा किया। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया। उपभोक्ताओं ने ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, एक क्षेत्रीय बैंक का मिनी ब्रांच ठूठीबारी में है। बैंक की ओर से एजेंट के माध्यम से क्षेत्र के दुकानदारों, किसानों मजदूरों को प्रलोभन देकर डेली डिपाजिट जमा कराया था। जमा रुपये के निकासी की अवधि फरवरी में ही पूरा होने के बाद लोग अपने रुपये निकालने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों द्वारा भुगतान के लिए बार-बार अलग-अलग तिथि बताई जाती थी। तंग आकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने ठूठीबारी बैंक शाखा पहुंचकर अपने रुपये मांगने लगे। इस पर बैंक कर्मचारियों ने कहा कि जमा रकम का केवल 50 प्रतिशत ही मिलेगा। इसके बाद उपभोक्ताओं ने बैंक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद उपभोक्ताओं की भारी भीड़ ठूठीबारी कोतवाली पहुंची औप पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दुधनाथ मौर्य, अनिल वर्मा, शत्रुघ्न प्रजापति, कृष्णा मुरारी रौनियार, गीता देवी, विश्वनाथ प्रसाद गुप्त, गोविंद चौहान, लक्ष्मण रौनियार, अंजनी गुप्ता, मीना गुप्ता, मैनुद्दिन, अनीता गुप्ता, रिंकी मोदनवाल, मेराज कुरैशी, किरन गुप्ता, सुशीला, मीरा, प्रभावती, अंशु, सुबोध, जाहिदा, अली अहमद, नेबूलाल, अनिल यादव आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि बैंक के अधिकारी ने खाताधारकों का बचत पासबुक बहला-फुसलाकर जमा करवा लिया है।
विज्ञापन
अप्रैल माह बीतने को है लेकिन दो माह बाद भी हम लोगों का जमा रुपये बैंक नहीं दे रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर समय रहते बैंक द्वारा हम लोगों का जमा पूंजी नहीं मिलता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं के समस्याओं के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।