{"_id":"654a90ef643f5456b00c4845","slug":"consulting-engineers-submitted-memorandum-to-solve-the-problem-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-9197-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समस्या से निजात के लिए परामर्श अभियंताओं ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समस्या से निजात के लिए परामर्श अभियंताओं ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मानदेय को बढ़ाने व समय से भुगतान कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पंचायती राज विभाग में कार्यरत परामर्शी अभियंताओं ने अपनी समस्याओं को दूर कराने के लिए संगठन के बैनर तले मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की तथा मांगों से संबंधित व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कंसल्टिंग इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन केे बैनर तले कलक्ट्रेट पहुंचे। मार्गदर्शी अभियंताओं ने कहा कि जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के बाद भी उनसे ग्राम सभा के कार्यों काे नाम मात्र कराया जा रहा है, इससे उनकी आय सुधर नहीं पा रही है। यही नहीं मानदेय भी इतना नहीं है कि जिससे वे सुविधाजनक तरीके से अपना जीवन यापन कर लें। ऐसे में उनके हितों को देखते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाए।
अभियंताओं ने कहा कि उन्हें समान रूप से गांवों को आवंटित किया जाए। जिलाध्यक्ष अभिषेक सेन ने कहा कि जब तक उनकी समस्याएं दूर नहीं होंगी, वे लोकतंत्रात्मक ढंग से अपना विरोध जारी रखेंगे। ज्ञापन देने के दौरान आदित्य चौधरी, प्रतिमा मौर्या, त्रियुगी नरायन पासी व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।