फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Construction of Ghughuli Anandnagar railway line stalled due to compensation

Maharajganj News: मुआवजे के फेर में अटका घुघुली आनंदनगर रेल लाइन का निर्माण

Sat, 11 Oct 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ghughuli Anandnagar railway line stalled due to compensation
जोगिया में रेल लाइन के दायरे में किसान पड़ा मकान।
महराजगंज। घुघली -महराजगंज-आनंदनगर प्रस्तावित रेल मार्ग का निर्माण मुआवजे के फेर में फंस गया है। परियोजना के दायरे में आ रहे करीब 50 मकान और दो स्कूलों के मालिक अब तक मुआवजा नहीं पा सके हैं, जिसे कारण वे जमीन खाली करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

इस बीच रेलवे ने भू स्वामियों को जगह खाली करने का नोटिस दे दिया है, जिस पर भू-स्वामियों का कहना है कि मुआवजा मिलने तक वे जगह खाली नहीं करेंगे। कुछ किसानों ने रेलवे के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि घुघुली से महराजगंज वाया आनंदनगर तक 52.70 किलोमीटर नई रेल लाइन का निर्माण प्रस्तावित है। इस परियोजना के दायरे में 52 गांव आ रहे हैैं। परियोजना के पहले चरण में घुघुली से महराजगंज तक 24.8 किलोमीटर रेल लाइन के लिए निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दायरे में 23 गांवों की लगभग 50 संपत्तियां, जिसमें दो निजी स्कूल भी हैं, प्रभावित हो रही हैं। रेलवे और भूमि अधिग्रहण विभाग की ओर से इन मकानों और परिसंपत्तियों के लिए करीब 13 करोड़ रुपये का मुआवजा अवार्ड निर्धारित किया गया है लेकिन अब तक सिर्फ नौ करोड़ रुपये मुआवजा ही वितरित किया जा सका है। शेष राशि का भुगतान न होने से प्रभावित लोग परेशान हैं।
प्रभावित मकान स्वामियों का कहना है कि रेलवे और भूमि अधिग्रहण विभाग की ओर से मकान खाली करने के लिए बार-बार नोटिस दिया जा रहा है लेकिन मुआवजे का भुगतान नहीं किया जा रहा। उनका आरोप है कि मकानों के सभी कागजात और प्रपत्र विभाग को जमा कराए जा चुके हैं फिर भी फाइलों में गड़बड़ी का हवाला देकर मुआवजा रोका जा रहा है।
घुघुली से महुअवा महराजगंज तक रेल लाइन निर्माण से जोगिया, पिपरदेउरा, तरकुलवा, रामपुर, कोइदला, विशुनपुर गबड़ुआ, लक्ष्मीपुर, पड़री बुजुर्ग, पिपराइच उर्फ पचरुखिया, घुघुली बुजुर्ग, धरमपुर, बरवा चमैनिया, रामपुर बल्डिहा, घघरुआ खड़ेसर गांव की 50 परिसंपत्तियां मुआवजे के फेर में फंसी है। महुअवा गांव के रामकुमार, जयकुमार, अजय वर्मा जैसे कई प्रभावित मकान स्वामियों ने बताया कि वे बार-बार भूमि अधिग्रहण कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
उनका कहना है कि बिना मुआवजे के वे मकान खाली नहीं करेंगे। इन गांवों के मकान स्वामियों का कहना है कि मुआवजा न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट के साथ-साथ आवास की समस्या भी खड़ी हो गई है।
कई परिवारों का कहना है कि मुआवजे की राशि के बिना वे नया मकान बनाने या दूसरी जगह बसने में असमर्थ हैं। इसके बावजूद रेलवे और भूमि अधिग्रहण विभाग की ओर से मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। उधर मुआवजे के वितरण में देरी के कारण रेल मार्ग के निर्माण कार्य की गति भी प्रभावित हो रही है।

कुछ मकान स्वामियों ने बताया कि उन्होंने रेलवे के सीपीआरओ से इस मामले की शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि मुआवजा समय पर मिल जाए तो वे मकान खाली करने में सहयोग करेंगे। प्रभावित मकान स्वामियों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से मांग की है कि मुआवजे के वितरण में पारदर्शिता बरती जाए और बिना देरी के सभी प्रभावितों को मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed