फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Construction of bridge lost in promises

Maharajganj News: वादों में गुम हुआ बकुलडिहा का ध्वस्त पुल का निर्माण

Mon, 15 May 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 15 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge lost in promises
कुलडिहा गांव में लाला टोला के पास वर्षो से ध्वस्त पुल से होकर गुजरते लोग।संवाद
वर्ष 2021 की बाढ़ में ध्वस्त हो गया था पुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। वर्ष 2021 की बाढ़ में बकुलडिहा गांव के लाला टोला में बना पुल ध्वस्त हो गया था। इसके निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों ने वादा तो किया, लेकिन उस पर अब तक अमल नहीं हुआ। ऐसे में बरसात के दिनों में छह से अधिक गांवों और उनके कई टोलों में बसी करीब 30 हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र के धर्मेंद्र, दुर्विजय, अनिल, ऋषिराज ने बताया कि गांव से सटकर नेपाल राष्ट्र के पहाड़ों से निकली चंदन नदी गुजरी है। यह नदी हर वर्ष बरसात में बाढ़ लेकर लाती है। मुख्य मार्ग का पुल ध्वस्त है। ऐसे में सुकरहडर, बकुलडिहा, बसहा टोला, लाला टोला, नदी टोला, सिहाभार, बसौली, जिगनिहवा, कजडहवा, मल्लाह टोला, अहिरन टोला के करीब 30 हजार लोगों को ठूठीबारी जाने के लिए डवलिया होते हुए 18 किमी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं कराया गया। एसडीएम मुकेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। संबंधित विभाग से मामले की जानकारी लेकर पुल का निर्माण कराने के लिए जरूरी प्रकिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed