फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Construction is being demolished by blacklisting the contractor

Maharajganj News: ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर तोड़ा जा रहा निर्माण

Fri, 22 Aug 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Construction is being demolished by blacklisting the contractor
नगर पंचायत चौक में स्थित विद्यालय में मानक विहिन कायाकल्प निर्माण को ध्वस्त करते कर्मी।
महराजगंज। नगर पंचायत चौक स्थित तीन स्कूलों में मानक विहीन निर्माण कार्य के मामले में डीएम ने डूडा के ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। साथ ही गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य को तोड़ने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई बीएसए व पीओ डूडा की आख्या पर की गई।
विज्ञापन

तीन स्कूलों के कायाकल्प के लिए एयर इंडिया ने सीएसआर फंड से 1.10 करोड़ रुपये जारी किए थे। अमर उजाला ने टूट रहे फार सीलिंग की खबर को बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

नगर निकाय चौक में मानक विहीन कायाकल्प बृहस्पतिवार को ईओ ओमप्रकाश की निगरानी में तोड़ने का काम शुरू किया गया। मानक विहीन कार्य का आरोप लगाकर स्कूल की प्रधानाध्यापिका करूणा गुप्ता ने ईओ नगर पंचायत से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल चौक में फार सीलिंग उखड़ कर गिरने की दोबारा हुई घटना को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी और पीओ डूडा ने तकनीकी टीम के साथ जांच की। जांच टीम ने कंपोजिट ओबरी व सोनाड़ी में भी मानक विहीन कायाकल्प की पुष्टि की। नगर पंचायत चौक के तीनों स्कूलों के कायाकल्प के लिए मौजूदा वित्तीय सत्र में 1.10 करोड़ रुपये सीएसआर फंड (कार्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) से जारी किए गए थे। डूडा ने ठेकेदार से काम कराकर जून में बेसिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया। निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच न तो डूडा ने की और नहीं बेसिक शिक्षा विभाग ने ही ऐसा करना जरूरी समझा। नतीजतन स्कूलों की फाल सीलिंग उखड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed