फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Approval granted for 17 crore worth of development projects for Siswa Municipality.

Maharajganj News: सिसवा नगर पालिका की विकास योजनाओं के लिए 17 करोड़ की मंजूरी

Sat, 12 Sep 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Approval granted for 17 crore worth of development projects for Siswa Municipality.
नगर पालिका कार्यालय में स्मार्ट रिकॉर्ड रूम, आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने का भी प्रस्ताव मंजूर
सिसवा बाजार। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सिसवा नगर पालिका की विकास योजनाओं के लिए 17 करोड़ की मंजूरी मिली है। सिसवा नगर को आधुनिक और विकसित बनाने के लिए नगरपालिका ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 17 करोड़ रुपए की विकास योजना भेजी थी। डीएम की अध्यक्षता में बनी समिति ने 13 अगस्त को बैठक में सर्वसम्मति से इसे मंजूर कर लिया।
नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने नगर को आधुनिक और विकसित बनाने के लिए सरकार से 17 करोड़ रुपए जारी करने का प्रस्ताव दिया था। इसमें वार्ड नंबर 19 शिवाजी नगर स्थित नगर पालिका कार्यालय परिसर में 10 करोड़ की लागत से स्मार्ट रिकॉर्ड रूम बनाए जाने, नगरपालिका क्षेत्र में एक आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाने, वार्ड नंबर 5 गांधी नगर में 20 दुकानें बनाने की योजना शामिल है।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र के लिए आंबेडकर नगर, लोहिया नगर, सुभाष नगर, गांधी नगर, देवी नगर और इंदिरा नगर के प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट क्लास में बदला जाएगा। हिमांचल छपरा और असमन छपरा के उच्च माध्यमिक विद्यालयों और नगर क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इससे क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने व डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। नगर के सुंदरीकरण और नागरिक सुविधाओं को भी योजना में प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने बताया कि जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की मंजूरी मिलने से इन योजनाओं के लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। यदि प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए जल्दी धन अवमुक्त हो जाता है तो स्मार्ट रिकॉर्ड व्यवस्था से लेकर बाजार, विद्यालय, पाॅर्क, छठ घाट, सड़क-नाली और चौराहों के विकास तक कई योजनाएं एक साथ शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed