फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   High alert along the Nepal border in view of the BRICS summit; intensive checks are underway.

Maharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांच

Sat, 12 Sep 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
High alert along the Nepal border in view of the BRICS summit; intensive checks are underway.
सोनौली बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी का सघन जांच अभियान, पगडंडियों पर भी निगरानी
विज्ञापन



सोनौली। दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सोनौली सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। नेपाल से भारत आने वाले लोगों को गहन तलाशी और जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा का कड़ा घेरा तैयार किया गया है। इसका असर अब नेपाल सीमा पर भी दिखाई दे रहा है। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ाते हुए आने-जाने वाले लोगों और उनके सामान की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड की मदद से सामान की जांच की जा रही है जबकि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सीमा क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। नेपाल की खुली सीमा को देखते हुए एसएसबी के जवान सीमावर्ती इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं। मुख्य सीमा के अलावा सीमा क्षेत्र की पगडंडियों और संवेदनशील स्थानों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य सीमा के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडियों पर एसएसबी के साथ संयुक्त निगरानी और जांच के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed