{"_id":"6aa4663b1e48fedd5b0bc1de","slug":"himachal-police-took-away-the-young-woman-who-had-run-away-with-her-lover-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184961-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रेमी के साथ भागकर आई युवती को ले गई हिमाचल पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रेमी के साथ भागकर आई युवती को ले गई हिमाचल पुलिस
विज्ञापन
डेढ़ साल से युवक के घर पत्नी की तरह रह रही थी युवती
युवती के घर से भागने के बाद परिजन ने हमीरपुर थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव गजरही में करीब डेढ़ साल भर से पत्नी के रूप में रह रही एक युवती को शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की पुलिस अपने साथ ले गई। युवती प्रेमी युवक के साथ जब घर से भाग आई थी, उसी दौरान उसके परिजन ने हमीरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह के अनुसार नौतनवा थाना अंतर्गत गजरही गांव निवासी युवक के साथ हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की युवती भाग कर आई है। युवती करीब डेढ़ वर्ष से युवक के घर बहू के रूप में रह रही है। युवक के परिजन के मुताबिक दोनों ने शादी भी कर ली है।
शुक्रवार को हिमाचल के हमीरपुर से एक महिला सब इंस्पेक्टर, एक पुरुष इंस्पेक्टर समेत कुल चार पुलिसकर्मी आए। स्थानीय चौकी स्टॉफ को साथ लेकर युवक के घर गए। बुलाने पर युवक के परिजन युवती को लेकर चौकी पर पहुंचे। वहां से हिमाचल प्रदेश की पुलिस युवती के साथ युवक को भी लेकर महराजगंज गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में पूछने पर एसओ नौतनवा अभिषेक सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की पुलिस पहले नौतनवा थाने पर आई थी। यहां से उन्हें संपतिहा पुलिस चौकी पर भेजा गया, जहां से गजरही गांव जाकर युवक और युवती को साथ लेकर गई है।