फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Consider the police as your friend and share every kind of problem.

Maharajganj News: पुलिस को दोस्त समझ कर हर तरह की समस्या करें साझा

Sat, 28 Dec 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 28 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Consider the police as your friend and share every kind of problem.
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को शहर के आरके सनसाइन एकेडमी में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। छात्राओं ने क्षेत्राधिकारी से सवाल किया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने कहा कि कोई भी अराजक तत्व अगर आपके रास्ते का बाधक है तो पुलिस आपके साथ हर कदम पर खड़ी है। किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहे। पुलिस को दोस्त समझकर अपनी हर तरह की समस्या साझा करें।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें। उन पर अपनी निजी जानकारी, मोबाइल नंबर व फोटो शेयर न करें। आप सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर जागरूक होते हैं तो अपराध कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख सदर सोनी कश्यप ने कहा कि फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये अपराध तेजी से बढ़ रहा है। फेक आईडी से अश्लील मैसेज, फोटो वायरल करने के साथ ही ऑनलाइन हैकिंग जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। अगर कोई फोन या मैसेज करके, स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद ले सकती हैं। इसमें शिकायतकर्ता का नाम, पता सब गोपनीय रखा जाता है।

प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली सत्येंद्र राय ने सोशल मीडिया से होने वाले साइबर फ्रॉड के बारे में बताया, उन्होंने कहा, इंटरनेट के प्रयोग के दौरान एक हल्की सी चूक लाखों रुपये का चूना लगा सकती है। ऐसे में इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी और सतर्कता के साथ करें। स्कूल के प्रबंधक ई. विवेक कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए अमर उजाला के मुहिम की सराहना की।


कक्षा 9 की अनामिका, नूरी उजमा, कक्षा 10 की जीनत शेख, आरुषि गुप्ता, शिवानी गौतम, कक्षा 11 की वंदना, चंचल, कक्षा 12 की खुशबू जायसवाल,शिखा यादव ने सवाल किया। इस दौरान शिवांगी मिश्रा, सोनी जायसवाल, श्रेया उपाध्याय, रजनी उपाध्याय, आकांक्षा, श्वेता मिश्रा, अंशिका, शीला, किरण मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed