फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress protest to Unemployment

महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन

Wed, 11 Aug 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Congress protest to Unemployment
लक्ष्मीपुर ब्लॉक में प्रभारी बीडीओ को ज्ञापन सौपते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज )। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर में महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न व किसानों की उपज का उचित मूल्य न मिल पाने सहित स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रर्दशन किया। वहीं, लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन के निकट एक जनसभा का आयोजन हुआ।

प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में समाज का हर तबका परेशान है। महंगाई चरम पर है। चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है। जो सबके सुख -दुख में शामिल होकर सर्व समाज का विकास चाहती है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि नौतनवां विधानसभा क्षेत्र विकास से काफी अछूता है। क्षेत्र की ज्वलंत मुद्दों पर किसी भी जनप्रतिनिधि ने आवाज नहीं उठाई। किसानों के उपज का उचित मूल्य न मिल पाने सहित स्थानीय जनसमस्याओं में लक्ष्मीपुर बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने, अड्डा बाजार को ब्लॉक घोषित करने, एशिया के प्रथम ट्राम्बे रेल परियोजना को संरक्षित कर पर्यटन स्थल बनाने, राजकीय तकनीकी संस्थान की स्थापना, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, भगीरथपुर रेलवे ढाला खोलने आदि को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी बीडीओ लक्ष्मीपुर को सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदामोहन उपाध्याय, शरदेन्दु पांडेय, देवेन्द्र उपाध्याय, हृदय नरायन पांडेय, हृदय उपाध्याय, नागेन्द्र शुक्ला, कुंजबिहारी निषाद, राजीव पाण्डेय, गंगाजल चौरसिया, जयप्रकाश शाही, मुबारक हुसेन, राकेश त्रिपाठी, रामप्रताप, लालू यादव, कमलेश साहनी, सुधाकर, उमेश उपाध्याय, आयुष, छोटन प्रसाद, घनश्याम, नफीस, मुकेश, नेपाल, रामबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed