फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Concerted efforts are necessary to control communicable diseases.

Maharajganj News: संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए सम्यक प्रयास जरूरी

Sat, 21 Mar 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Concerted efforts are necessary to control communicable diseases.
एसडीएम-1 से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण तो 10 से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा दस्तक अभियान
विज्ञापन

महराजगंज। संचारी रोग नियंत्रण माह तथा दस्तक अभियान को लेकर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक शुक्रवार को उनके कार्यकाल कक्ष में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए सम्यक प्रयास जरूरी है।
एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग समय से कार्य योजना बनाकर जिला मुख्यालय को भेज दें। साथ ही अभियान के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में ठीक से समझ लें ताकि अभियान से जुड़े विभाग बेहतर प्रदर्शन कर सकें। डिप्टी सीएमओ व सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कहा कि एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण माह तो 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इस दौरान संचारी रोगों से बचाव के जन समुदाय को जागरूक किया जाएगा। लोगों को विभिन्न संचारी रोगों के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और निरोधात्मक कार्रवाई भी करवाई जाएगी। अंतर विभागीय प्रयासों से ही संचारी रोगों को काबू में करने में सफलता मिलेगी। प्रचार-प्रसार के जरिए भी गांव-गांव लोगों को संचारी रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। दस्तक अभियान के दौरान फ्रंट लाइन वर्कर्स द्वारा घर-घर दस्तक देकर बुखार के रोगियों की, आईएलआई रोगियों की, क्षय रोगी के लक्षण वाले व्यक्तियों की, कुष्ठ रोगी, फाइलेरिया व कालाजार वाले व्यक्तियों की तथा कुपोषित बच्चों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, बीपीएम सदर सूर्य प्रताप सिंह,बीसीपीएम लवली वर्मा, मुख्य सेविका सदर सीमा दूबे, घुघली के बीसीपीएम महेंद्र पटेल, परतावल के बीसीपीएम अमित कुमार, बीईओ सुदामा आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed